Friday 18 December 2020

पाठ – 15 वाघा बॉर्डर

1 comments

पाठ – 15    वाघा बॉर्डर


1). 
इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:-

1. 
वाघा बॉर्डर को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तरवाघा बॉर्डर को 'एशिया की बर्लिन दीवार' के नाम से जाना जाता है |




2. 
यह बॉर्डर किन दो देशों के मध्य स्थित है?
उत्तरभारत और पाकिस्तान को परस्पर जोड़ने वाला यह बार्डर जी. टी. रोड पर स्थित है |

3. 
एक बॉर्डर के दोनों और कौन-कौन से प्रसिद्ध नगर हैं?
उत्तर:   इस बार्डर के एक ओर लाहौर तथा दूसरी और अमृतसर नामक प्रसिद्ध नगर है |

4. 
इसका विशेष आकर्षण क्या है?
उत्तर: वाघा बार्डर अटारी में मुख्य सड़क पर शहीद शाम सिंह अटारी की आदमकद प्रतिमा सैलानियों के आकर्षण का केंद्र है |

5. 
बी.एस.एफ. के जवान कौन - कौन से नारे लगाते हैं?
उत्तर: बीएसएफ के जवानों द्वारा भारतीय दर्शकों को, जिनमें विदेशी शामिल होते हैं , तीन तरह के नारे लगाने की इजाजत होती है (1) हिंदुस्तान जिंदाबाद  (2 ) भारत माता की जय (3) वंदेमातरम |


2). 
इन प्रश्नों के उत्तर चार या पांच वाक्यों में लिखें :-

1. 
वाघा गांव के बारे में आपने क्या जाना ?
उत्तर : आजादी से पहले अंग्रेजी सामा्ज्य के समय वाघा गांव ब्रिटिश पंजाब की लाहौर डिविजन में स्थित था | 1947 में विभाजन के बाद यह गांव भारत और पाकिस्तान में बंट गया | दोनों देशों के बीच एकमात्र यातायात मार्ग होने के कारण 1947 के बाद पुलिस  कुली इस  बॉर्डर  तेरे रास्ते सामान लाने और ले जाने का कार्य करते रहे हैं |
2. 
बॉर्डर पर झंडा उतारने की रसम कैसे संपन्न होती है?

उत्तरझंडा उतारते समय लोहे के दोनों गेट खोल दिए जाते हैं दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं वह धीरे-धीरे दोनों देशों के जवान संगीत की मधुर ध्वनि ने अपने अपने देश के झंडे उतारकर संभाल लेते हैं और गेटों को  पुन : बंद कर दिया जाता है |