Friday 18 December 2020

पाठ-1 हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती

1 comments

पाठ-1          हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती












 

4. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्य में लिखें:-

(एक दो पंक्तियों वाले उत्तर)

 

प्रश्न 1:- कवि के अनुसार किन लोगों की हार नहीं होती?

उत्तर:-   कवि के अनुसार हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती।


 

प्रश्न 2:- नन्हीं चींटी की क्या विशेषता है?

उत्तर:- नन्हीं चींटी की यह विशेषता है कि वह कभी हार नहीं मानती और अपने मन के विश्वास के साथ हमेशा आगे बढ़ती चली जाती है।

 

प्रश्न 3:- गोताखोर सिंधु में डुबकियाँ क्यों लगाता है?

उत्तर:- गोताखोर बहुमूल्य मोती पाने के लिए सिंधु में डुबकियाँ लगाता है।

 

प्रश्न 4:- हिम्मत करने वालों को असफलता को किस रूप में स्वीकार करना चाहिए?

उत्तर:- हिम्मत करने वालों को असफलता को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

 

5. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पांच वाक्य में लिखें:-

(चार-पाँच वाक्यों वाले उत्तर)

 

प्रश्न (1):- ‘चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना अखरता है' यह पंक्ति कवि ने किसके लिए कही है और क्यों?

उत्तर:- यह पंक्ति कवि ने चींटी के लिए कही है क्योंकि चींटी के मन का विश्वास उसकी रगों में साहस भरता है। वह बार-बार असफल होने पर भी अपने मन से हार नहीं मानती और विजय की प्राप्ति के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

 

प्रश्न (2):- गोताखोर को सागर से मोती निकालने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है?

उत्तर:- गोताखोर को सागर से मोती निकालने के लिए डुबकियाँ लगानी पड़ती है। उसे कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। उसे कई बार निराश भी होना पड़ता है फिर भी वह साहस नहीं खोता और सफलता हासिल करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

 

प्रश्न (3):- इन काव्य पंक्तियों की सप्रसंग व्याख्या करें:

असफलता एक चुनौती................  मत भागो तुम।

 

उत्तर:- कवि मनुष्य को संघर्ष करने की प्रेरणा देते हुए कहता है कि जीवन में असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करना चाहिए। अगर काम में कोई कमी रह गई है तो उसे देखकर सुधार करना चाहिए और जब तक इसमें सफलता ना मिले तो नींद और आराम भी त्याग देना चाहिए।