Friday, 18 December 2020

पाठ – 13 मां

0 comments

पाठ – 13 मां














1). 
इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्य में लिखिए:-

1. 
मां किसका वरदान है?

1. उत्तर:  मां ईश्वर का वरदान हैl




2. 
मां समय के रूप में क्या करती है?

2. उत्तर:  मां समय के रूप में क्षण का एहसास कराती हैl

3.  हर विपदा को हराने पर मां को क्या कहा गया है?

3. उत्तर:  हर विपदा को हराने पर मां को हिमालय कहा गया हैl

4.  मां का हथियार क्या है?

4. उत्तर: मां का हथियार साहस हैl

 

5.  मां बाती के रूप में क्या करती हैं ?


5.
उत्तर:  मां बाती के रूप में ममता का प्रकाश फैलाती हैl

6.  खुशी के आंसू बहाने पर मां को क्या कहा गया है?

6. उत्तर:  खुशी के आंसू बहाने पर मां को उत्सव कहा गया हैl


7. 
मां गौरैया कब बन जाती है?
7. उत्तर:  मां गौरैया तब बनती है जब वह कम खाना खाकर बच्चों को ज्यादा खाना खिलाती हैl


8.  आगे बढ़ने का गीत सुनाने पर मां को क्या पुकारा गया है?

8. उत्तर:  आगे बढ़ने का गीत सुनाने पर मां को नदी पुकारा गया हैl

9.  इस कविता में मां का उपहार क्या बताया गया है?

9.उत्तर:  इस कविता में मां का उपहार सहनशीलता बताया गया हैl

10.  मां के चरणों में किसका द्वार है?

10. उत्तर:  मां के चरणों में स्वर्गद्वार हैl



2). 
इन प्रश्नों के उत्तर चार या पांच वाक्य में लिखें:-

1. 
इस कविता में मां की कथनी और करनी में किसके दर्शन होते हैं?

1. उत्तर:  इस कविता में मां की कथनी में शिष्टाचार और करनी में संस्कार के दर्शन होते हैंl

2.  दुख और सुख में मां की क्या भूमिका है?

2. उत्तर: इस कविता में कवि ने समझाया है कि मां दुख लेना स्वीकार करती है और सुख देना उसका सदाचार हैl कवि का कहना है कि मां मैं खुद दुखी रह सकती है लेकिन अपने बच्चों को दुखी नहीं देख सकतीl वह उन्हें हमेशा सुखी देखना चाहती है और उन्हें सुख ही देती हैl

 

3.  मां की दुआओं और प्रोत्साहन से क्या होता है?

3. उत्तर:  मां की दुआओं में चमत्कार होता है और प्रोत्साहन में उसकी जय -जयकार हैl

 

4.  धरती के रूप में मां क्या करती हैं?

4. उत्तर: धरती के रूप में मां नि: स्वार्थ सेवा भाव जगाती हैl