Friday 18 December 2020

पाठ – 14 सहयोग

1 comments

पाठ – 14     सहयोग



1). 
इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्य में लिखिए:-



1. 
सहयोग का क्या अर्थ है?
उत्तर:  'सहयोग' शब्द दो शब्दों के योग से बना है: सह और योग | सह का अर्थ हैसाथ' योग का अर्थ - मेल' अर्थात किसी कार्य में एक दूसरे का साथ देनाहाथ बंटाना |




2. 
लंगड़े ने अंधे को क्या उपाय बताया?
उत्तरलंगड़े को एक उपाय सूझा, उसने अंधे को कहा, "तुम मुझे अपने कंधे पर बैठाओ, मैं तुझे रास्ता बताता जाऊंगा, तुम बढ़ते जाना | इस तरह एक दूसरे के सहयोग से हम दोनों सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएंगे | "

3.   
कपोतराज चित्रग्रीव ने कबूतरों को क्या सलाह दी?
उत्तरकपोतराज चित्रग्रीव ने कबूतरों को धैर्य बंधवाया | उन्हें साहस से इकट्ठा मिलकर उड़ने को कहा | उन्होंने परस्पर सहयोग किया | वह जाल को उड़ाकर ले गए और दूर निकल गए |

4.   
हमें पड़ोसियों से कैसा व्यवहार करना चाहिए?
उत्तरपड़ोसियों से भी सहयोग करना चाहिएएक अच्छा पड़ोसी बनना चाहिए | पड़ोसियों की कुशलता पूछनी चाहिए | बड़ों का सम्मान करना चाहिए | पड़ोसियों से मेलजोल बढ़ाना चाहिए | साफ मन के उनकी खुशी में सम्मिलित होना चाहिएसेवा भाव से उनकी बीमारी में सहायता सुविधाओं का पूरा ध्यान रखें | अपने घर की सफाई करके कूड़ा करकट पड़ोसी के द्वार के आगे ना फेंके , ऐसी बातों से भी परेशान हो सकते हैं | और विवाद हो सकता है | ऐसा कोई भी काम ना करें   जिससे पड़ोसियों को कष्ट हो |

5. 
हमें अपने सहपाठियों से कैसा व्यवहार करना चाहिए?
उत्तरअपने सहपाठियों से भी सहयोग बढ़ाना चाहिए | मोहन और सोहन सहपाठी थे | एक बार मोहन घर से पेंसिल लाना भूल गया | सोहन के पास दो पेंसिले थी | मोहन ने सोहन से पेंसिल मांगी | सोहन ने अंगूठा दिखा दिया | मोहन का मुंह उतर गया | अब मोहन भी ऐसे मौके की प्रतीक्षा करने लगा | जिससे वे सोहन को नीचा दिखा सके | ऐसी बातों से आपस में  घ्रणा और दृेष बढ़ता है | इसके विपरीत यदि सोहन मोहन को पेंसिल देकर सहयोग देता तो वह उसे अपना मित्र बना लेता |


2). इन प्रश्नों के उत्तर चार - पांच वाक्य में लिखिए:-

1. 
सहयोग के दो उदाहरण लिखें |

2.
सहयोग से दोनों पक्षों को लाभ होता है | क्या आप इससे सहमत हैं? अपने विचार लिखें |