Friday, 18 December 2020

पाठ – 4 राखी की चुनौती

1 comments

पाठ – 4  राखी की चुनौती





































1).
इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो  वाक्यों में लिखें :-



1.  लता कहां पर फूली नहीं समाती?
1. उत्तर:  लता वन मैं फूली नहीं समातीl




2. 
राखी का त्योहार किस दिन होता है?
2. उत्तर:  राखी का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को होता हैl


3. 
इस कविता में आई बहन का भाई कहां है ?

3. उत्तर:  इस कविता में आई बहन का भाई क्रांतिकारी है और जेल में हैl


4. 
बहन किसको बधाई देती है?

4. उत्तर:  बहन उन बहनों को बधाई देती है जिनके भाई उनके पास हैंl

5. '
मुझे गर्व है किंतू राखी है  सूनी' का भाव बतायें |


5.
उत्तर:  इस पंक्ति का भाग है कि बहन को गर्व है कि उसका भाई देश की रक्षा के लिए जेल गया हुआ है पर बहन होने के नाते उसकी राखी सूनी पड़ी हैl

6. 
यह कविता भारत की स्वतंत्रता से पहले लिखी गई है या बाद में ?

6. उत्तर:  यह कविता भारत के स्वतंत्रता से पहले लिखी गई हैl


6) 
इन प्रश्नों के उत्तर चार पांच वाक्य में लिखिए:-

1.  'राखी की चुनौती' कविता का सार लिखें |

1. उत्तर:  राखी की चुनौती कविता एक बहन की करुणा पुकार है, जो राखी के पर्व पर अपने भाई का इंतजार कर रही हैl इस त्यौहार के दिन सारा वातावरण प्रसन्नता से भरा भरा हैl मगर कवित्री का भाई देश सेवाहित जेल गया हुआ हैl बहन को उस पर गर्व है मगर उसके मन में उदासी भी हैl वह अपने भाई को चुनौती देती है कि कैसे भी करके देश के प्रति अपने कर्तव्य के साथ-साथ बहन के प्रति अपने कर्तव्य को भी निभाएl



2. 
इस कविता में बहन ने पराधीन देश के भाइयों को क्या संदेश दिया  है?

2. उत्तर:  इस कविता में बहन प्राधीन देश के सभी भाइयों को संदेश देती है कि उन्हें अपने कर्तव्य की और सजग होने की आवश्यकता हैl देश की आंखें और उम्मीदें उन्हीं पर लगी हैl